*एमएलसी चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने परखी मतदान केंद्रों की तैयारियां!*

Bureau Report /News 18 Plus /Farenda

 

सदर, फरेंदा, बृजमनगंज और लक्ष्मीपुर ब्लॉक के पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान के लिए दिए जरूरी निर्देश।

 

महराजगंज। विधान परिषद सदस्य निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सदर, फरेंदा, बृजमनगंज और लक्ष्मीपुर ब्लॉक स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर निर्वाचन व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। मतदान प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक बिंदुओं पर अधिकारियों से जानकारी ली गई।

 

डीएम और एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्वाचन के दौरान पूरी सतर्कता बरतने, निर्धारित व्यवस्थाओं का प्रभावी ढंग से अनुपालन सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। प्रशासन एवं पुलिस द्वारा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए लगातार तैयारियों की निगरानी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *