Bureau Report/ News 18 Plus /Farenda
एएसपी सिद्धार्थ ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिसकर्मियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
महराजगंज। विधान परिषद सदस्य के निर्वाचन को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज सिद्धार्थ ने शुक्रवार को ब्लॉक फरेंदा एवं ब्लॉक बृजमनगंज स्थित पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान एएसपी ने निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बूथों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान पूरी सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
एएसपी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो, इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।