*शिक्षक भर्ती परीक्षा केंद्रों का डीएम ने किया निरीक्षण, निष्पक्षता पर दिया जोर।*

Bureau Report /Rakesh Tripathi Maharajganj /News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज, 02 जुलाई 2026। शिक्षक भर्ती परीक्षा-2026 के तहत जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, जवाहर लाल नेहरू स्मारक पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, जीएसवीएस इंटर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।

 

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने परीक्षा कक्षों का भ्रमण कर सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षकों तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मियों को निर्देशित किया कि परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखने में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखना सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगी।

 

जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया और कैमरों की सक्रियता एवं निगरानी व्यवस्था का परीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी गतिविधियों पर लगातार प्रभावी निगरानी रखी जाए, ताकि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

 

उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए उपलब्ध कराई गई मूलभूत सुविधाओं, बैठने की व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता तथा सुरक्षा प्रबंधों का भी जायजा लिया। केंद्र व्यवस्थापकों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की और आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

 

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासन एवं परीक्षा आयोग की सभी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न कराई जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *