Bureau Report /Dilip Kumar Pandey Maharajganj /Correspondent /News 18 Plus
महराजगंज। जनपद न्यायालय स्थित स्थायी लोक अदालत में लंबित वाद अंजनी देवी बनाम एसबीआई जनरल इंश्योरेंस में दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के बाद पारित एवार्ड के अनुपालन में शनिवार को पीड़िता अंजनी देवी को 20 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष राकेश मालवीय ने अपने विश्राम कक्ष में अंजनी देवी, पत्नी स्वर्गीय अकलेश, को मुआवजा राशि का चेक सौंपा। यह भुगतान एसबीआई जनरल इंश्योरेंस कंपनी द्वारा एवार्ड राशि जमा किए जाने के बाद किया गया।
इस अवसर पर स्थायी लोक अदालत की सदस्य गुंजा राय, प्रियंका तिवारी, याची के अधिवक्ता नीरज पासवान एवं सुभाष पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।