*विश्व ब्राह्मण दिवस पर सनातन ब्राह्मण महा संस्था ट्रस्ट का भव्य आयोजन।*

Bureau Report/ Narsingh Upadhyay Maharajganj /News 18 Plus/ Sub Editor 

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान परशुराम व आचार्य चाणक्य का हुआ पूजन-अर्चन!

महराजगंज: सनातन ब्राह्मण महा संस्था ट्रस्ट द्वारा विश्व ब्राह्मण दिवस के अवसर पर सोमवार को ब्राह्मण निवास, सिविल लाइन्स महराजगंज में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भगवान परशुराम एवं आचार्य प्रवर चाणक्य जी के चित्रों का वैदिक रीति-रिवाज के साथ पूजन-अर्चन एवं माल्यार्पण कर ब्राह्मण समाज के गौरवशाली पूर्वजों को स्मरण किया गया। आयोजन स्थल “जय विप्र शक्ति… नमन विप्र शक्ति…” के उद्घोष से गूंज उठा।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्वलन एवं भगवान परशुराम तथा आचार्य चाणक्य के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की सनातन परंपराओं, ज्ञान, संस्कृति एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

 

कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं न्यासी पंडित उमेश त्रिपाठी का माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। मुख्य ट्रस्टी पंडित नर्वदेश्वर शुक्ल, न्यासी आलोक पति त्रिपाठी, पंडित योगेश्वर पाण्डेय, पंडित अवधेश पाण्डेय, पंडित आलोक कृष्ण त्रिपाठी, पंडित शैलेश शरण मिश्र एवं सनातनी रमेश लाल ने अंगवस्त्र एवं भगवान परशुराम जी का चित्र भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

 

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव धर्म, ज्ञान, संस्कार एवं राष्ट्रहित की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करता रहा है। भगवान परशुराम के आदर्श एवं आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही हैं। विश्व ब्राह्मण दिवस समाज को एकजुट कर सांस्कृतिक चेतना एवं सनातन मूल्यों को मजबूत करने का संदेश देता है।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे तथा सभी ने समाज में एकता, शिक्षा और संस्कार को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *