Bureau Report /Rakesh Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Chief Editor
सिसवा कोठीभार (महराजगंज)थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मुंडेरी चौबे से एक 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी बीते 30 मई की सुबह करीब 8 बजे घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई सुराग नहीं मिला है। परिजनों की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुंडेरी चौबे की रहने वाली उर्मिला देवी (पत्नी श्रीकिशन चौबे) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी 17 वर्षीय पुत्री अर्चना गोंड 30 मई को सुबह घर से कहीं चली गई। काफी खोजबीन और सगे-संबंधियों के यहाँ पता करने के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तब थक-हारकर परिजनों ने थाने में गुहार लगाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कर ली है और उपनिरीक्षक (SI) श्रीकृष्ण पाल को मामले की जांच सौंपी गई है।
क्या बोले थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा कोठीभार
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार वर्मा का मामला सीधे तौर पर एक नाबालिग लड़की की सुरक्षा से जुड़ा है, जिसे लेकर पुलिस प्रशासन बेहद संवेदनशील है। परिजनों की तहरीर मिलते ही बिना किसी देरी के तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। किशोरी की सकुशल बरामदगी हमारी पहली प्राथमिकता है।
इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित कर दी गई है जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। जल्द ही किशोरी को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा और यदि इसमें किसी की संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कानूनन सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।