सीमा पर सख्ती का डंडा: 928 ग्राम गांजा के साथ नेपाली तस्कर दबोचा, पुलिस की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप!

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी निचलौल 

मुख्य सम्पादक 

महराजगंज:भारत-नेपाल सीमा पर एक बार फिर पुलिस की सख्ती का असर देखने को मिला है। निचलौल थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक नेपाली तस्कर को गिरफ्तार कर तस्करी के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है।

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी। मुखबिर की सटीक सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस टीम ने सीमा क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका, जो बजाज एवेन्जर मोटरसाइकिल पर सवार था।तलाशी के दौरान युवक के पास से 928 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ, जिससे मौके पर ही हड़कंप मच गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आयुष थापा (22 वर्ष), निवासी शंकरनगर थाना योगीकुटी, जिला रुपन्देही (नेपाल) के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट की कड़ी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अमित कुमार राय, उपनिरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता और उपनिरीक्षक कपिल प्रजापति सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की अहम भूमिका रही।

सख्त संदेश:

सीमा पर बढ़ती सख्ती ने साफ कर दिया है कि अब तस्करों के लिए कोई राह आसान नहीं है। पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संकेत है कि भारत-नेपाल सीमा पर नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान और तेज किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *