Bureau Report /News 18 Plus /Nichlaul
बैठवलिया के सिवान में छापेमारी कर न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर समेत ट्रॉली कब्जे में ली, खनन के मामले में आगे की विधिक कार्रवाई शुरू।
महराजगंज। जनपद में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत निचलौल पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने ग्राम सभा बैठवलिया के सिवान में छापेमारी कर मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, 15 नवंबर को पुलिस एवं राजस्व टीम को बैठवलिया गांव के सिवान में अवैध मिट्टी खनन किए जाने की सूचना मिली। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची संयुक्त टीम ने जांच-पड़ताल की। इस दौरान मौके से मिट्टी लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद हुई। टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर थाना निचलौल में दाखिल करा दिया। मामले में अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामद वाहन में न्यू हॉलैंड 3032 ट्रैक्टर संख्या UP 56 AH 0743 तथा मिट्टी लदी एक ट्रॉली शामिल है।
इस संयुक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज गुप्ता, कांस्टेबल रामआशीष यादव, कांस्टेबल विकास यादव एवं लेखपाल मनीष पटेल शामिल रहे। पुलिस और राजस्व विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।