*वारंटी अभियुक्तों पर कोठीभार पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा।*

Bureau Report/ Rajiv Tripathi Siswa/ Kothibar News 18 Plus/ Co-Editor 

 

 

अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी, विभिन्न धाराओं में वांछित थे दोनों आरोपी

 

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोठीभार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 जून 2026 को थाना कोठीभार पुलिस ने मु0अ0सं0-19064/24 धारा 115(2), 352, 351(2) बीएनएस एवं मु0अ0सं0 2807/18 धारा 323, 504 भादवि से संबंधित वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को दबोचा। गिरफ्तार अभियुक्तों में पिंटू उर्फ बेचनाथ पुत्र शिवशंकर (35 वर्ष) निवासी महदेइया वार्ड 09, थाना कोठीभार तथा विक्रम खरवार पुत्र रामचन्दर (27 वर्ष) निवासी जेनी छपरा, थाना कोठीभार शामिल हैं।

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर न्यायालय महाराजगंज में प्रस्तुत किया, जहां से आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

गिरफ्तारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी:

उपनिरीक्षक अंकित गामा, उपनिरीक्षक राहुल कुमार, कांस्टेबल संदीप कुशवाहा, कांस्टेबल राजू यादव एवं कांस्टेबल संदीप यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *