ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी /महाराजगंज
मुख्य सम्पादक
महराजगंज 17 अप्रैल 2026 जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए महराजगंज पुलिस ने व्यापक अभियान चलाते हुए अपराधियों और यातायात नियम तोड़ने वालों पर कड़ा शिकंजा कसा है। बीते 16/17 अप्रैल की कार्रवाई में पुलिस ने कई मोर्चों पर सख्ती दिखाई।
यातायात नियमों पर सख्ती
पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान:
1009 वाहनों का चालान किया गया 01 वाहन सीज किया गया
बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना लाइसेंस, ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार जैसे मामलों में कार्रवाई की गई!
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई!
72 व्यक्तियों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया
सभी को भारी जमानत मुचलकों से पाबंद किया गया
“मिशन शक्ति” अभियान जारी महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा व सशक्तिकरण के लिए पुलिस टीमों ने सार्वजनिक स्थलों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया और सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
पैदल गश्त और सघन चेकिंग
बाजार, बैंक, एटीएम और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग अतिक्रमण हटाने और यातायात सुचारू बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील!
34 पुलिस एक्ट में 6 लोगों पर कार्रवाई!
जन संवाद से भरोसा मजबूत
पुलिस अधिकारियों ने थानों में शांति समिति की बैठकें कर धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों से संवाद स्थापित किया। अफवाहों से बचने और सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई।
विवेचनाओं का तेजी से निस्तारणलंबित मामलों में तेजी लाते हुए 14 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया।
अवैध शराब के खिलाफ अभियान तेज
जिले के अलग-अलग थानों में पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए कई अभियुक्तों को गिरफ्तार किया:
नौतनवा थाना: 5 लीटर कच्ची शराब व 270 पाउच देशी शराब बरामद पुरन्दरपुर थाना: 5 लीटर अवैध कच्ची शराब जब्त
ठूठीबारी थाना: 77 शीशी नेपाली शराब बरामद
फरेन्दा थाना: 10 लीटर कच्ची शराब बरामद
सिन्दुरिया थाना: 80 पाउच टेट्रा पैक शराब बरामद
कुल कार्रवाई का आंकड़ा
78 अभियुक्त गिरफ्तार
सभी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई सुनिश्चित संदेश साफ है: महराजगंज पुलिस अपराध और अव्यवस्था के खिलाफ पूरी तरह सक्रिय है। नियम तोड़ने वालों पर सख्ती जारी रहेगी, जबकि आम जनता की सुरक्षा और विश्वास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।