Bureau Report /Anubhav Patel /Maharajganj Correspondent/ News 18 Plus
महराजगंज, 10 जून 2026। जनपद में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पनियरा पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन वाहनों को सीज कर दिया।
जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में 9 जून 2026 की रात उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार, खनन अधिकारी अजीत कुमार तथा थाना पनियरा पुलिस की टीम ने ग्राम गिरगिटिया और रानीपुर पाण्डेयपुर टोला क्षेत्र में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-ट्रॉली तथा दो लोडर सहित ट्रैक्टर को मौके पर ही सीज कर दिया गया और आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कार्रवाई में शामिल टीम:
– उपजिलाधिकारी सदर – जितेन्द्र कुमार
– खनन अधिकारी – अजीत कुमार
– थानाध्यक्ष पनियरा – संजय कुमार सिंह
– उपनिरीक्षक – अशोक कुमार गिरी
– कांस्टेबल – संजीव कुमार