*जुलाई से महराजगंज में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए मैनुअल टेस्ट खत्म, ADTC में होगा ऑटोमेटेड चालन परीक्षण।*

Bureau Report /Narsingh Upadhyay Maharajganj /Sub Editor /News 18 Plus 

 

महराजगंज, 29 जून 2026 सड़क सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा केवल कुशल एवं दक्ष चालकों को ही ड्राइविंग लाइसेंस जारी करने के उद्देश्य से महराजगंज में ड्राइविंग लाइसेंस की चालन परीक्षण व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है।

 

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनपद में अब ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों के लिए मैनुअल ड्राइविंग टेस्ट व्यवस्था समाप्त की जा रही है। इसके स्थान पर शासन द्वारा अधिकृत मै० ए०के० ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा स्थापित प्रत्यायन चालक प्रशिक्षण केन्द्र (ADTC) में चालन परीक्षण कराया जाएगा।

 

यह केन्द्र खसरा संख्या-343, चौपरिया, वैष्णवी टीवीएस के पीछे, आनंद नगर रोड, महराजगंज स्थित है। यहां ड्राइविंग लाइसेंस के आवेदकों की वाहन संचालन क्षमता का परीक्षण आधुनिक एवं मानकीकृत प्रणाली के माध्यम से किया जाएगा।

 

नई व्यवस्था 1 जुलाई 2026 से प्रभावी होगी। इसके बाद सभी ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों का चालन परीक्षण इसी अधिकृत ADTC केन्द्र पर कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *