न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/सिसवा कोठीभार
महराजगंज, 5 अक्टूबर। मिशन शक्ति फेज-5 अभियान के तहत थाना कोठीभार की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम ने शिव कन्या इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बालिकाओं को महिला सुरक्षा, विभिन्न अपराधों और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी।
टीम ने छात्राओं को 1098, 1090, 112, 102, 108 और 1930 सहित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही गुड टच-बैड टच के बारे में समझाते हुए किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सहायता लेने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में महिला संबंधी कल्याणकारी योजनाओं, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्वयं सहायता समूह और महिला समृद्धि योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को सुरक्षा के प्रति सजग रहने और किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस व संबंधित हेल्पलाइन से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।
अभियान के दौरान म0उ0नि0 नेहा कुमारी, का0 सुमित यादव, म0का0 मधु एवं म0का0 मानसी वर्मा मौजूद रहीं।