*राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारंभ, डीएम व एसपी ने किया वृक्षारोपण!*

Bureau Report /Rajiv Tripathi News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज, 10 अगस्त 2026। जनपद में बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि संक्रमण से मुक्त रखने और स्वस्थ समाज के निर्माण के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम (अगस्त 2026) का सोमवार को शुभारंभ किया गया।

 

कार्यक्रम का आयोजन सिविल लाइन स्थित मदरसा जामिया रिजविया नूरुल उलूम में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल एवं पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने सहभागिता करते हुए अभियान की शुरुआत की।

 

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए अधिकारियों ने बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए इस अभियान की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और किशोरों में कृमि संक्रमण की रोकथाम के साथ उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार लाना है।

 

वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

 

कार्यक्रम के दौरान मदरसा परिसर में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने वृक्षारोपण भी किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और जनपद को हरा-भरा व स्वच्छ बनाने का संदेश दिया।

 

अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं और लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

कार्यक्रम में स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए सभी से स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में सहभागिता की अपील की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *