*तेज रफ्तार वाहनों पर पुलिस का शिकंजा, 12 वाहनों का चालान, ₹24 हजार जुर्माना।*

Bureau Report by /Rakesh Tripathi Maharajganj /News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज। जनपद में सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से चलाए जा रहे शून्य दुर्घटना दिवस (Zero Fatality Day – ZFD) कार्यक्रम के तहत शनिवार को फरेंदा-सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर विशेष अभियान चलाया गया।

 

थाना फरेंदा क्षेत्र में यातायात पुलिस एवं थाना फरेंदा की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने स्पीड राडार गन के माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों की जांच की। साथ ही यात्री बसों में यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फायर सिलेंडर किट तथा इमरजेंसी एग्जिट विंडो की भी जांच की गई।

 

अभियान के दौरान ओवरस्पीड में चल रहे 08 वाहनों तथा फायर सिलेंडर एवं इमरजेंसी एग्जिट विंडो चालू अवस्था में नहीं पाए जाने पर 04 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस प्रकार कुल 12 वाहनों का चालान करते हुए ₹24,000 का जुर्माना लगाया गया।

 

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *