*रफ्तार पर पुलिस का शिकंजा: तेज गति व सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर 12 वाहनों का चालान, ₹24 हजार जुर्माना।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Maharajganj News 18 Plus/ Co-Editor 

 

महराजगंज। सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से महराजगंज पुलिस ने शनिवार को फरेंदा–सोनौली अंतर्राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-24) पर विशेष अभियान चलाकर तेज रफ्तार और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की।

 

थाना फरेंदा क्षेत्र में ZFD कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस और थाना फरेंदा की क्रिटिकल कॉरिडोर टीम ने संयुक्त रूप से स्पीड राडार गन के माध्यम से वाहनों की जांच की। अभियान के दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले वाहनों के साथ-साथ यात्री बसों में फायर सिलेंडर, इमरजेंसी एग्जिट विंडो और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरणों का भी निरीक्षण किया गया।

 

जांच में 08 वाहन तेज गति से संचालित पाए गए, जबकि 04 यात्री वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध या क्रियाशील नहीं मिले। इस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कुल 12 वाहनों का चालान किया गया और ₹24,000 का शमन शुल्क अधिरोपित किया गया।

 

पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने तथा सभी आवश्यक सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की है, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *