पुरन्दरपुर थाना पुलिस की कार्रवाई, मारपीट व धमकी के मुकदमे में थी तलाश! वांछित दंपत्ति गिरफ्तार

 

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज, 08 मई 2026:

जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरन्दरपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया।

 

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम रजापुर तेनुअहिया में दबिश दी गई। जहां से अभियुक्त महेन्द्र (38 वर्ष) पुत्र कोईल तथा उसकी पत्नी इन्द्रावती (40 वर्ष) को शुक्रवार दोपहर करीब 12:45 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया।

 

दोनों के खिलाफ मुकदमा संख्या 3227/23 धारा 323, 504, 506 भादवि के तहत मामला दर्ज था, जिसमें ये लंबे समय से वांछित चल रहे थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय भेज दिया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त:

महेन्द्र पुत्र कोईल, निवासी रजापुर तेनुअहिया, थाना पुरन्दरपुर

इन्द्रावती पत्नी महेन्द्र, निवासी रजापुर तेनुअहिया, थाना पुरन्दरपुर

 

आपराधिक मामला:

मु0न0 3227/23, धारा 323, 504, 506 भादवि

 

 

कार्रवाई करने वाली टीम:

उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार

महिला आरक्षी प्रिया कुमारी

 

पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *