एससी/एसटी एक्ट समेत कई धाराओं में वांछित राहुल चौधरी गिरफ्तार!

न्यूज़ 18प्लस ब्यूरो/चौक

 

महराजगंज। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहे 19 वर्षीय अभियुक्त राहुल चौधरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

 

पुलिस के अनुसार थाना चौक में दर्ज मु0अ0सं0 189/2026 में राहुल चौधरी पुत्र दिनानाथ चौधरी, निवासी बड़हरा राजा, थाना चौक, जनपद महराजगंज, वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 69, 351(3) बीएनएस एवं धारा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।

 

पुलिस टीम ने 8 अक्टूबर 2026 को दोपहर 1:23 बजे अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद नियमानुसार परिजनों को सूचना दी गई और अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक शिवम कुमार सिंह तथा कांस्टेबल रजनीश कुमार गौड़ शामिल रहे। कार्रवाई थानाध्यक्ष चौक मनीष पटेल के नेतृत्व में की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *