Bureau Report/ Dilip Kumar Pandey Maharajganj /Correspondent /News 18 Plus
महराजगंज, 15 जून 2026। जनपद में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सिंदुरिया पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिट्टी खनन में संलिप्त एक ट्रैक्टर-लोडर वाहन को सीज कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में की गई।
जानकारी के अनुसार, थाना सिंदुरिया क्षेत्र में क्षेत्र भ्रमण के दौरान उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार अपनी टीम के साथ ग्राम परसामीर पहुंचे, जहां एक ट्रैक्टर-लोडर अवैध रूप से मिट्टी खनन करते हुए पाया गया। पुलिस टीम ने चालक से खनन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा, लेकिन वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
इसके बाद पुलिस ने न्यू हॉलैण्ड ट्रैक्टर (संख्या UP56AQ1924) मय लोडर को कब्जे में लेकर थाना परिसर लाया और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया। साथ ही, मामले की पृथक आख्या तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई हेतु खनन विभाग को भेज दी गई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
– उपनिरीक्षक मिथलेश कुमार
– कांस्टेबल अभिमन्यु खरवार
– कांस्टेबल आदर्श सिंह