Bureau Report /News 18 Plus /Nichlaul
निचलौल, महराजगंज। स्थानीय सरस्वती देवी महिला महाविद्यालय, टिकुलहिया निचलौल-महराजगंज में राष्ट्रीय सेवा योजना की रानी लक्ष्मीबाई इकाई के तत्वावधान में साइबर अपराध एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में निचलौल थाने से पहुंची साइबर टीम ने छात्राओं और स्वयंसेविकाओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में साइबर टीम के उपनिरीक्षक संजय यादव, कांस्टेबल दिलीप यादव, अवनीश सिंह और स्नेहा गुप्ता के साथ प्रमुख वक्ता संजीव सिंह मौजूद रहे। वक्ताओं ने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और साइबर अपराध के अन्य तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी या निजी जानकारी साझा नहीं करनी चाहिए।
साइबर टीम ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी हो जाती है तो तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें अथवा साइबरक्राइम डॉट जीओवी डॉट इन पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी की रकम को रोकने और कार्रवाई में मदद मिल सकती है।
कार्यक्रम अधिकारी संदीप कुमार ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और किसी भी परिस्थिति में ओटीपी साझा न करें। महाविद्यालय के प्राचार्य श्याम बिहारी अग्रवाल ने भी साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे और उनसे बचाव के उपायों पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर उप्राचार्य सत्येंद्र गुप्ता, कला संकाय अध्यक्ष डिंपल पटेल, विज्ञान संकाय अध्यक्ष रामकेश चौधरी, मानवेंद्र तिवारी, तानिया जायसवाल, साक्षी त्रिपाठी, उमेश प्रजापति, दिनेश साहनी, डॉ. वीरेंद्र सिंह, डॉ. आनंद कुमार मिश्र, अमेरिका यादव, प्रदीप द्विवेदी, योगेश विश्वकर्मा सहित राष्ट्रीय सेवा योजना की स्वयंसेविकाएं ज्योति विश्वकर्मा, अनामिका, प्रीति भारती, सत्या सिंह, मुक्ति तिवारी, खुशी पटेल, रेनू यादव, गुलिस्ता खातून आदि उपस्थित रहीं।