Bureau Report/ Rakesh Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Chief Editor
महराजगंज, 15 जून 2026:जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट स्ट्रांग रूम/वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने सुरक्षा व्यवस्था का गहन जायजा लिया। उन्होंने सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा व्यवस्था तथा साफ-सफाई की स्थिति का निरीक्षण किया। कक्ष संख्या 02 में बीयू मशीनों के भंडारण को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ देखा गया तथा अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली गई।
डीएम ने निर्देश दिया कि ईवीएम और वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए। स्ट्रांग रूम में प्रवेश केवल नियमानुसार ही दिया जाए और सीसीटीवी कैमरों की 24×7 क्रियाशीलता बनाए रखी जाए। साथ ही गार्ड की तैनाती, विद्युत व्यवस्था और रोस्टर के अनुसार कार्मिकों की ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट का रखरखाव पूरी पारदर्शिता और सुरक्षा के साथ किया जा रहा है। मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को समय-समय पर इसकी जानकारी दी जाती है और यदि किसी को कोई संदेह हो तो उसे तत्काल दूर किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार, भाजपा से आकाश श्रीवास्तव, आम आदमी पार्टी से पशुपति नाथ गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।