Bureau Report/ Dilip Kumar Pandey /News 18 Plus Correspondent /Maharajganj
महराजगंज, 01 मई 2026 थाना कोल्हुई क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा परसौनी में 30 अप्रैल की रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने की बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना रात करीब 09:30 बजे की बताई जा रही है, जब बारात निकाली जा रही थी।
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। मारपीट में घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन युवकों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
मुकेश पुत्र पीतांबर प्रजापति (22 वर्ष)
दुर्गेश पुत्र जगदीश प्रजापति (28 वर्ष)
साहिल पुत्र सैयद उमर (19 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम पिपरा परसौनी, थाना कोल्हुई, जनपद महराजगंज)
गिरफ्तारी करने वाली टीम:
उ0नि0 राजीव सिंह
का0 विवेक चौबे
का0 राजू यादव
जनपद पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। आमजन से अपील की गई है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में सहयोग करें।