*अश्लील वीडियो बनाकर दुष्कर्म करने वाले तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार।*

Bureau Report /Narsingh Upadhyay Maharajganj /News 18 Plus /Sub Editor 

पनियरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन मोबाइल फोन बरामद।

पनियरा, महराजगंज पनियरा थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

 

पुलिस के अनुसार पीड़िता का एक युवक से पिछले कई वर्षों से प्रेम संबंध था। 18 मई की रात युवक ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसी दौरान गांव के दो अन्य युवकों ने दोनों को देख लिया और परिवार को बताने की धमकी देकर भय का माहौल बनाया। आरोप है कि दोनों युवकों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसका प्रेमी विरोध करने के बजाय चुप रहा।

 

जांच में यह भी सामने आया कि प्रेमी ने पहले वीडियो कॉल के दौरान चोरी-छिपे स्क्रीन रिकॉर्डिंग कर अश्लील वीडियो तैयार किया था। बाद में अन्य आरोपियों ने उसी वीडियो को लेकर पीड़िता को वायरल करने की धमकी देकर डराया-धमकाया।

 

घटना से सहमी पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर चली गई थी। परिजनों को जानकारी होने के बाद पीड़िता की मां की तहरीर पर पनियरा थाने में बलात्कार, पॉक्सो एक्ट और आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया।

 

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। मामले में बरामद मोबाइल फोन को जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *