रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी
निचलौल/महराजगंज।
थाना निचलौल की मिशन शक्ति टीम, एंटी रोमियो टीम एवं साइबर टीम द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के अंतर्गत शिवरन शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, पाली उर्फ हनुमानगंज निचलौल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को नए कानूनों, महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।
कार्यक्रम में बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में समझाते हुए साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सखी वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट एवं मिशन शक्ति से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
टीम द्वारा बाल विवाह, दहेज प्रथा और घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी जागरूक किया गया। इसके अलावा 1090, 1098, 112, 102, 108 और 1930 जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जरूरत पड़ने पर तत्काल सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।