रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज
महराजगंज के थाना पुरन्दरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने टेलर से डीजल चोरी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को चोरी किए गए डीजल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करन पुत्र सीताराम निवासी नामनगर थाना खोराबार जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के देवपुर में 16/17 मई की रात वाहन संख्या UP56AT4148 से अज्ञात चोरों द्वारा डीजल चोरी कर लिया गया था। मामले में थाना पुरन्दरपुर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। इसी दौरान मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को चोरी के डीजल के साथ दबोच लिया।
पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अनुराग प्रकाश पाण्डेय एवं कांस्टेबल सतीश कुमार शामिल रहे।