*साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत, चौक पुलिस ने वापस कराए ₹10 हजार।*

Bureau Report/ Rakesh Tripathi Chowk /News 18 Plus /Chief Editor 

 

महराजगंज। साइबर अपराध के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत देते हुए थाना चौक साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई कर ठगी गई ₹10,000 की पूरी धनराशि उसके बैंक खाते में वापस करा दी। यह कार्रवाई जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम और पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के अभियान के तहत की गई।

 

जानकारी के अनुसार, थाना चौक क्षेत्र के टीकर निवासी नईमुद्दीन अंसारी के साथ 13 सितंबर 2025 को ₹10,000 की साइबर ठगी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना चौक साइबर सेल ने एमआरएम पोर्टल के माध्यम से संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर प्रभावी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप ठगी गई पूरी राशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी गई।

 

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक अंकित कुमार राय, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-ए प्रिया सिंह तथा कांस्टेबल विशाल प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 या NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते धनराशि वापस कराई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *