वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, थाना चौक पुलिस को मिली सफलता!

रिपोर्ट ब्यूरो न्यूज़ 18प्लस

 

महराजगंज,  जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल के पर्यवेक्षण में की गई कार्रवाई के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

 

थाना चौक पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 126/2026, धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मनोवर अली पुत्र इस्माइल, निवासी ग्राम खोस्टा, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 38 वर्ष को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया।

 

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

मनोवर अली पुत्र इस्माइल, निवासी खोस्टा, थाना चौक, जनपद महराजगंज, उम्र लगभग 38 वर्ष।

 

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

उपनिरीक्षक सुजीत सिंह

कांस्टेबल पियूष यादव

(थाना चौक, महराजगंज)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *