*नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में युवक गिरफ्तार, कोर्ट से जेल भेजा गया।*

Bureau Report /Anubhav Patel /Deoria News 18 Plus/ Correspondent

देवरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 16 वर्षीय किशोरी से गलत काम के आरोप में आरोपी सलाखों के पीछे।

देवरिया। जनपद के बरियारपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग किशोरी के साथ कथित गलत काम के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

 

पुलिस के अनुसार, 10 मई 2026 को बरियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ गलत काम किए जाने का आरोप लगाते हुए थाने में प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

 

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर थाना बरियारपुर में बीएनएस की धारा 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

जांच और दबिश के दौरान पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आशिक अंसारी पुत्र इमामुद्दीन अंसारी उर्फ भुटेली, निवासी चकमाधो उर्फ मठिया, थाना बरियारपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना तेजी से की जा रही है और सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।

क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि नाबालिगों से जुड़े अपराधों पर पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *