*16 शीशी अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज!*

News 18 Plus/ Bureau /Chowk

 

महराजगंज। जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत चौक थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देशी शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 शीशी ‘बंटी-बबली’ ब्रांड की अवैध शराब बरामद की है।

 

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजेश कुमार (28) पुत्र रामकवल निवासी मदनपुर, थाना निचलौल के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे ग्राम सेखुई स्थित शराब भट्टी के पास चेकिंग के दौरान दबोचा।

 

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनीष पटेल के नेतृत्व में की गई। अभियान में उप-निरीक्षक अंकित कुमार राय एवं कांस्टेबल संतोष कुमार चौहान की अहम भूमिका रही।

 

पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा संख्या 134/2026 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *