रिपोर्ट नरसिंह उपाध्याय महराजगंज
महराजगंज। जनपद के थाना पनियरा पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में कार्रवाई करते हुए 4 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 144/2026, धारा 80(2), 85 बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम से संबंधित मामले में अभियुक्तों की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुकेश गोंड, पूनम, सुमेर गोंड तथा मुन्ना गोंड शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम महदेवा, थाना पनियरा, जनपद महराजगंज के निवासी बताए गए हैं।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, उपनिरीक्षक रोहित यादव, उपनिरीक्षक प्रणव ओझा, हेड कांस्टेबल रामसिंह पाल, कांस्टेबल पवन कुमार यादव, कांस्टेबल मंगलेश गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल सोनम भारती शामिल रहीं।