*कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न!*

News 18 Plus /Bureau/ Maharajganj 

 

बार-बेंच समन्वय से मिलेगा त्वरित न्याय: डीएम।

महराजगंज, 24 जुलाई 2026 कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन महराजगंज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में नवचयनित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।

 

जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि न्याय की उम्मीद लेकर कलेक्ट्रेट आने वाला कोई भी वादकारी निराश होकर वापस नहीं जाना चाहिए। उन्होंने अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच निरंतर संवाद बनाए रखने की आवश्यकता बताई, ताकि आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय मिल सके।

 

नवनिर्वाचित बार अध्यक्ष प्रेमप्रकाश शुक्ल एडवोकेट ने अपने संबोधन में कहा कि कलेक्ट्रेट बार के सभी सदस्य वादकारियों के हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बार और बेंच के बीच सामंजस्य को मजबूत कर न्याय प्रक्रिया को और प्रभावी बनाया जाएगा।

 

इस अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र कुमार, उपजिलाधिकारी सदर अवनीश त्रिपाठी एवं अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) प्रशांत कुमार ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

 

कार्यक्रम में तहसीलदार सदर पंकज शाही, नायब तहसीलदार घुघली राजेश श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार कटहरी प्रद्युम्न सिंह सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

 

स्वागत संबोधन सतीश चंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, रामप्रसाद पटेल एडवोकेट, धीरेंद्र मिश्र एडवोकेट, राकेश बिहारी लाल श्रीवास्तव एडवोकेट, जितेंद्र लाल श्रीवास्तव एडवोकेट, सी. केशव पांडे एडवोकेट, श्याममोहन पांडेय एडवोकेट, अनिरुद्ध श्रीवास्तव एडवोकेट एवं आद्या प्रसाद गुप्ता एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने किया।

 

कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश मिश्र द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *