News 18 Plus/ Bureau /Bargadwa
महराजगंज। जनपद के बरगवां थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पानी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान महेन्द्र उर्फ छोटू (उम्र लगभग 35 वर्ष), पुत्र मंगरु के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि किसी कारणवश वह पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया।
बरगदवा थाना क्षेत्र के सिपाहियों तथा अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का कहना है कि महेन्द्र परिवार का सहारा था, उसकी अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।