*महानवमी पर 22वीं वाहिनी एसएसबी में विधि-विधान से हुआ हवन-पूजन!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Maharajganj

 

कंजक पूजन कर कन्याओं को कराया भोजन, जवानों व परिजनों के बीच वितरित हुआ प्रसाद।

 

महराजगंज। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन महानवमी के पावन अवसर पर 22वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, महराजगंज परिसर में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं हवन का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया।

 

कार्यक्रम में कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर सहित अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी, जवान, संदीक्षा अध्यक्ष श्रीमती ऋचु ठाकुर, संदीक्षा सदस्य एवं बच्चे मौजूद रहे। विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद महानवमी की परंपरा के अनुसार कंजक पूजन किया गया। छोटी कन्याओं का पूजन एवं सम्मान कर उन्हें भोजन और प्रसाद अर्पित किया गया।

 

इसके बाद उपस्थित लोगों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया तथा भंडारे का आयोजन भी हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान एसएसबी परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा। अधिकारियों, जवानों और उनके परिजनों ने श्रद्धा के साथ मां दुर्गा का पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *