*शादी का झांसा देकर संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार!*

Bureau Report/ News 18 Plus /Sindooriya 

 

सिंदुरिया। शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने के मामले में सिंदुरिया पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

 

पुलिस के अनुसार, थाना सिंदुरिया में दर्ज मुकदमा संख्या 176/2026 में धारा 69 बीएनएस के तहत वांछित चल रहे आदित्य चौधरी (23) पुत्र राजेश चौधरी, निवासी ग्राम करमही, थाना सिंदुरिया को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव और कांस्टेबल अभिषेक यादव शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *