*एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस बनी ‘देवदूत’, बस हादसे में घायलों की बचाई जान।*

ब्यूरो रिपोर्ट /राकेश त्रिपाठी /महाराजगंज 

न्यूज 18प्लस/मुख्य सम्पादक 

महराजगंज। गुरुवार, 23 अप्रैल को जनपद महाराजगंज से नेपाल जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक बस के गहरी खाई में पलट जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में लगभग 20 से 25 लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नवनाथ के निर्देश पर जिला अस्पताल से एडवांस लाइफ सपोर्ट (एएलएस) एम्बुलेंस को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंची एम्बुलेंस टीम ने ईएमटी और पायलट की सूझबूझ और तेज़ी का परिचय देते हुए घायलों को सुरक्षित एम्बुलेंस में शिफ्ट किया।

 

एम्बुलेंस में मौजूद अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों की मदद से घायलों को रास्ते में ही प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर में भर्ती कराया गया। समय पर मिली इस उन्नत चिकित्सा सुविधा के कारण कई गंभीर रूप से घायल मरीजों की जान बचाई जा सकी।

 

जिले में वर्तमान में कुल 6 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस संचालित हैं, जिनसे प्रतिमाह करीब 300 से 400 मरीज लाभान्वित हो रहे हैं। इस महत्वपूर्ण सेवा का संचालन मेड केयर 365 संस्था द्वारा किया जा रहा है।

 

मंडल प्रबंधक शालीन सिंह और ऑपरेशन मैनेजर जोगेंद्र सिंह ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में एएलएस एम्बुलेंस की त्वरित और सुसज्जित सेवा मरीजों के लिए किसी ‘देवदूत’ से कम नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *