News 18 Plus Bureau: Siswa/Kothibahar
महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।
पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:16 बजे मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही कोठीभार पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मौके पर मौजूद लोगों तथा आसपास के गांवों में पूछताछ के बावजूद मृतक की पहचान नहीं हो सकी।
मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस के अनुसार घटना स्थल पर शांति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है।