निचलौल में मीट की रेट व बाट चोरी को लेकर विवाद, चाकूबाजी में राहगीर घायल: दो अभियुक्त गिरफ्तार, दुकानें सीज!

ब्यूरो रिपोर्ट  निचलौल (महराजगंज):

पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी (IPS), अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ (PPS) और क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र सिंह (PPS) के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही विवाद से जुड़ी अवैध मीट दुकानों को सीज कर दिया गया है।

घटना का विवरण

14 सितंबर 2026 को मियां मोहल्ला स्थिति मीट/चिकन की दुकान पर रेट और बाँट चोरी को लेकर इम्तियाज पुत्र मुन्ना और गोलू उर्फ अलाउद्दीन पुत्र मटेलू के बीच विवाद हो गया था। विवाद के दौरान इम्तियाज ने अपने चिकन काटने वाले चाकू से गोलू पर हमला किया, लेकिन चाकू गोलू को न लगकर वहां से गुजर रहे राहगीर हरिओम अग्रवाल पुत्र अजय अग्रवाल (निवासी मारवाड़ी मोहल्ला) को लग गया, जिससे वे घायल हो गए।

पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी

पीड़ित अजय अग्रवाल की तहरीर पर पुलिस ने धारा 118(1) बीएनएस (मु०अ०सं० 249/2026) के तहत मामला पंजीकृत किया। उप-निरीक्षक अमित विश्वकर्मा, हेड कांस्टेबल नरसिंह सिंह और कांस्टेबल सत्येन्द्र कुमार सिंह की पुलिस टीम ने मौके पर छानबीन की।

जांच में दोनों आरोपियों की मीट दुकानें अवैध पाई गईं, जिन्हें तुरंत सीज कर दिया गया। इसके बाद 15 सितंबर 2026 को पुलिस टीम ने मियां मोहल्ला से दोनों अभियुक्तों इम्तियाज और गोलू उर्फ अलाउद्दीन को हिरासत में लेकर धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर न्यायालय भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *