रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी
महराजगंज। जनपद के थाना कोठीभार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सबया ढाला के पास एक अज्ञात बुजुर्ग महिला ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे की बताई जा रही है, जबकि इसकी सूचना रात लगभग 10:00 बजे सीएचसी सिसवा से पुलिस को मिली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, करीब 60-65 वर्ष आयु की उक्त अज्ञात महिला ट्रेन से गिर गई, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। घायल अवस्था में महिला अपना नाम व पता बताने में असमर्थ है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल महराजगंज रेफर कर दिया।
इस संबंध में कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा महिला की पहचान कराने एवं उसके परिजनों को सूचित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पहचान होते ही परिजनों को सूचना दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर स्थिति सामान्य है और शांति व्यवस्था पूरी तरह कायम है।