*राष्ट्रीय लोक अदालत में त्वरित न्याय पर जोर, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त पहल।*

Bureau Report /Rajiv Tripathi /Maharajganj News 18 Plus /Co-Editor 

 

महराजगंज, 09 मई 2026 जनपद न्यायालय परिसर में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया, जिसमें जिला जज, जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सहित न्यायिक, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान लंबित वादों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर सरल, सस्ता और शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया। इसका उद्देश्य आमजन को सुलभ न्याय उपलब्ध कराना तथा विवादों को सौहार्दपूर्ण तरीके से समाप्त करना है।

 

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, वादकारी एवं संबंधित पक्ष उपस्थित रहे। न्यायालय परिसर में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *