महराजगंज में कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ का निःशुल्क चिकित्सा शिविर, स्वास्थ्य जांच का मिला लाभ

रिपोर्ट राकेश त्रिपाठी महराजगंज 

 

महराजगंज, 20 अगस्त 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से गुरुवार को चिकित्सक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉक्टर अकील अहमद व चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला महासचिव नरसिंह उपाध्याय के द्वारा महराजगंज में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती के अवसर पर स्वास्थ्य सृजन अभियान के तहत आयोजित किया गया।

शिविर में लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की गई तथा आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के दौरान चिकित्सकों ने मरीजों की जांच करते हुए उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने की सलाह दी।

 

आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय परामर्श को सहज रूप से पहुंचाना रहा। शिविर में स्थानीय लोगों की सहभागिता देखने को मिली।

oplus_0

कार्यक्रम के माध्यम से कांग्रेस चिकित्सा प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य सेवा को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और जनहित में चिकित्सा जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।

 

निःशुल्क चिकित्सा शिविर जैसे जनसेवा के आयोजन जरूरतमंद लोगों के लिए राहत के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के तेज वरिष्ट नेता विनोद सिंह,अफजल अब्बासी मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *