*घर की बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आए व्यक्ति की मौत!*

Bureau Report /Rajiv Tripathi Siswa Kothibar /News 18 Plus /Co-Editor 

 

करंट लगने के बाद सीएचसी सिसवा ले जाया गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

 

महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के बहद ग्राम बुड़वा टोला में घर की बिजली ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजन उन्हें उपचार के लिए सीएचसी सिसवा लेकर पहुंचे, जहां उन्हें मृत अवस्था में लाया गया।

 

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बहद ग्राम बुड़वा टोला निवासी अमन चौधरी पुत्र रामप्रीत (उम्र करीब 40 वर्ष) अपने घर की बिजली ठीक कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना रविवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस को मेमो के माध्यम से प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

 

कोठीभार थानाध्यक्ष अखिलेश वर्मा ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई थी। तहरीर मिलने पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

अचानक हुई इस घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और गांव में शोक का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *