News 18 Plus/ Bureau/Maharajganj.
श्रद्धालुओं की भीड़, आवागमन और यातायात प्रबंधन का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को सतर्कता बरतने के दिए निर्देश।
महराजगंज। कार्तिक पूर्णिमा मेले के मद्देनजर अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने तिरमुहानी घाट का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने घाट और मेला क्षेत्र में भीड़ प्रबंधन, श्रद्धालुओं के आवागमन तथा यातायात संचालन की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मेले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।