छातीराम विसर्जन घाट पर एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था!

Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj 

 

मूर्ति विसर्जन को लेकर एसपी शक्ति मोहन अवस्थी व सीओ सदर अंकुर गौतम ने लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर विशेष जोर।

 

महराजगंज। मूर्ति विसर्जन को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए बुधवार को पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी एवं क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम ने थाना श्यामदेउरवा क्षेत्र के छातीराम मूर्ति विसर्जन घाट का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर सुरक्षा व्यवस्था, शांति एवं कानून-व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था का अवलोकन किया। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने पर जोर दिया।

 

महराजगंज पुलिस द्वारा मूर्ति विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *