*पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि!*

Bureau Report /News 18 Plus /Maharajganj 

 

पुलिस लाइन में एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर पुलिसकर्मियों के बलिदान को किया नमन।

महराजगंज। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पुलिस लाइन, महराजगंज में कर्तव्य पालन के दौरान अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी सहित पुलिस विभाग के अधिकारियों ने शहीद पुलिसकर्मियों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर उनके अदम्य साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को नमन किया।

 

इस दौरान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बलिदान को याद करते हुए पुलिसकर्मियों ने जनसुरक्षा, शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

 

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने कहा कि पुलिसकर्मी विषम परिस्थितियों में भी जनसुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। कर्तव्यपथ पर अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों का साहस, त्याग और सेवा भावना पुलिस विभाग के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगी।

 

उन्होंने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र और समाज के प्रति उनके अटूट समर्पण का प्रतीक है। पुलिस स्मृति दिवस उनके त्याग और बलिदान को याद करने के साथ ही पुलिसकर्मियों को अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।

 

महराजगंज पुलिस ने अमर शहीद पुलिसकर्मियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलते हुए जनसेवा, सुरक्षा और कर्तव्यपालन के प्रति सदैव प्रतिबद्ध रहने का संकल्प लिया।

 

वीर शहीद पुलिसकर्मियों को शत-शत नमन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *